राजधानी पटना में आज लॉक डाउन को 4 दिन पूरे होने को है ऐसे में सड़के वीरान पड़ी है जो लोग बेवजह रोड पर चल रहे हैं उन्हें प्रशासन समझा कर वापस जाने को कह रही है वही जनता की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को स्वयंसेवी संस्थान के द्वारा पटना के डाकबंगला चौराहे पर मास्क बांटा जा रहा है ताकि जनता की सुरक्षा में तै’नात जवान खुद भी सुरक्षित रहें।

राजधानी पटना में आज लॉक डाउन को 4 दिन पूरे होने को है ऐसे में सड़के वीरान पड़ी है वहीं अगर हम बात करें पटना जंक्शन की तो जहां सैकड़ों गाड़ियों का आना-जाना रोजाना हुआ करता था और हजारों की संख्या में लोग दूसरे शहरों से अपने घरों की ओर रवाना होते थे वह आज वीरान पड़ी है कोरोना वायरस के बढ़ते प्र’कोप को लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद 21 दिनों के लॉक डाउन का पालन लोग बखूबी करते नजर आ रहे हैं जिसमें पटना जंक्शन से लेकर राजधानी की सड़क तक सुनसान दिख रही है ।

बता दे आपको की जहां एक ओर प्रधानमंत्री लोगों से अपील करते देखे थे कि इस वायरस से अगर बचना है तो लोगों को सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना बहुत जरूरी है वही 21 दिन अपने घर में रहकर इस वायरस से निजात पाने में सरकार की मदद करें जोकि कहीं ना कहीं इन बातों का असर साफ तौर पर आम लोगों के बीच पहुंचाने में सफल साबित हुए हैं अगर ऐसा ही लोगों में जागरूकता रहा तो हम बहुत जल्द ही इस बड़ी आपदा से निजात पाने में कहीं न कहीं सफलता मिल सकता है।








Leave a Reply