Breaking News

बांका का ऐतिहासिक पापहरणी घाट सजकर तैयार:आज हजारों की संख्या में जुटेंगे श्रद्धालु, भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे व्रती

महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज लगभग सभी छठ घाट तैयार हो गए हैं। बांका में हर साल की तरह इस बार भी मंदार स्थित एतिहासिक पापहरणी तालाब में हजारों की सख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। इसके लिए छठ घाट सजकर तैयार है। घाट पर चारों ओर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। इससे सुंदरता में और चार चांद लग रहा है।

तालाब में बैरिकेडिंग का काम पहले ही पूरा हो चुका है। अस्थायी चेंजिग रूप से लेकर पेयजल और रौशनी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तालाब के आसपास और तालाब को जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। श्रद्धालुओं को वाहन पार्किंग में भी किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पास में पार्किंग स्टैंड भी बनाया गया है। तालाब से लेकर मंदिर तक लाइट सजाई गई है।

हर ओर भक्ति का माहौल

महापर्व छठ को लेकर हर ओर भक्ति का माहौल है। शहर से लेकर गांव तक गली-मोहल्ले छठ गीतों से गुंजायमान हो रहे हैं। वहीं, शनिवार को विशेष पूजा अर्चना करने के बाद लोगों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों ने अन्न एवं जल त्याग दिया जाएगा। इसके बाद फिर कठिन व्रत शुरू होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.