भागलपुर में महापर्व छठ पूजा को लेकर गंगा स्नान करने गई दो लड़की गंगा के तेज धार में बह गई। वहां मौजूद लोग उसे डूबते हुए देखते रह गए,धार इतनी तेज थी कि लड़की को बचाने और बचाने का मौका भी नहीं मिला। घटना गुरुवार की है। जिले के सबौर प्रखंड के बाबू पुर घाट की है। डूबने वाली दोनो लड़की की पहचान गोराडीह थाना क्षेत्र के अगरपूर निवासी दिलीप चौधरी और संजय सिंह चौधरी की पुत्री रिया कुमारी और संजना कुमारी के रूप में हुई है
इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ टीम को इसकी सूचना दी गई,जिसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीम दोनों लड़की की खोजबीन में जुटे,काफी देर तक लड़की को ढूंढने का मसक्क्त करने के बाद भी लड़की नही मिली।
एक को बचाने में दूसरी डूबी
वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शि ने बताया कि सभी बच्ची अपनी मां के साथ वहां गंगा स्नान करने आई थी। जिसके बाद रिया तेज धार में फंस गई। रिया को बचाने संजना और अर्चना गई,संजना ने रिया को बचाने के लिए उसका बाल पकड़ा तो दोनो बच्ची तेज धार में बह गई। अर्चना बच गई,नही तो अर्चना भी तेज धार का शिकार बन जाती।
प्रशासन ने प्रतिबंधित किया था घाट को, फिर भी लोगों की भीड़
एसडीआरएफ के अवर निरक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गंगा के जलस्तर में फिर से थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। जिसको लेकर गंगा की धारा तेज है। इन बातो को ध्यान में रहते हुए जिला प्रशासन ने इस घाट को डेंजर जोन में रखा था। इस घाट पर प्रतिबंध लगाया गया था। बावजूद लोग बात को नही मान कर जबरदस्ती जाकर नहा रहे है। तो ऐसे घटना हमे देखने मिल जाति है। उन्होंने कहा कि इन घाटों पर एसडीआरएफ की टीम की मौजूदगी नही रहती है। उन्होंने भागलपुर के लोगो से अपील की और कहा कि सीढ़ी घाट,बरारी पुल घाट,खिरनी घाट, एसएम कॉलेज घाट पर ही जाकर स्नान करे। इन घाटों पर एडीआरएफ की टीम हमेशा मौजूद रहती है।



Leave a Reply