Breaking News

छपरा में ‘बनाना मैन’ के केले की विशेष मांग:जैविक विधि से करते हैं खेती, छठ को लेकर इस साल 2.5 लाख की हुई बिक्री

छपरा में छठ को लेकर धूम है। बाजार से लेकर घाट तक रौनक दिखने लगी है। छठ संबंधित खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ लगानी शुरू हो गई है। छठ की सामग्री में फल का विशेष महत्व है। ऐसे में केला का मुख्य महत्व है। फल मंडियों में केला की ज्यादा डिमांड होती है। ऐसे में छपरा के बनाना मैन के नाम से मशहूर रामेश्वर सिंह के केले की मार्केट में खूब मांग है। वे जैविक विधि से खेती करते हैं।

रामेश्वर अपने कृषि पद्धति के लिए मशहूर और केला के खेती में महारत हासिल कर चुके हैं। उनके केला का बाजारों में विशेष मांग रहता है। जैविक विधि से तैयार किये गए केले को लेकर स्वाद और टाइम टेनयुर का विशेष महत्व रहता है। जहाँ एक तरफ फर्टिलाइजर से तैयार किये गए केले एक सप्ताह में खराब हो जाते है वही जैविक से तैयार किये गए केले 15 दिनों तक सही रहते है।

दैनिक भास्कर से बात करते हुए रामेश्वर सिंह ने बताया कि दुर्गापूजा से लेकर छठ तक लगभग 800 के आसपास तक केले के घवद की कटाई हुई है शेष अभी 1000 के आसपास केले के फसल खेत मे लगे हुए है। जो अगल अलग अवसर पर काटे जाएंगे। छठ पूजा के अवसर पर 300 रुपये प्रति घवद बिक्री हुआ हैं। जबकि दुर्गा पूजा और दीपावली के समय 250 रुपये प्रति घवद की बिक्री हुई थी। छपरा और आसपास के जिलों में जैविक खेती के केले का विशेष मांग रहता है। कुल मिलाकर 2.5 लाख रुपये के केले का बिक्री हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.