Breaking News

खगड़िया में स’ड़क हा’दसा, एक की मौ’त:बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने निकले थे, पिकअप ने सामने से मारी ठोकर; पत्नी की मौत, पति जख्मी

खगड़िया. जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र में बैसा-मड़ैया पथ पर सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति जख्मी हो गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।घटना गुरुवार 10 बजे दिन की है।

बताया जाता है कि पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने सामने से ठोकर मार दिया। मृतक महिला की पहचान बेलदौरा नगर पंचायत वार्ड 12 निवासी बबलू साह की 45 वर्षीय पत्नी नीलम देवी की के रूप में की गयी है।

मृतका के परिजन ने बताया कि छठ पूजा को लेकर पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने अगुवानी गंगा घाट जा रहे थे। इसी दौरान बैसा-मड़ैया पथ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिसके कारण पत्नी नीलम देवी व पति बबलू साह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दंपत्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था।

इसी दौरान गंभीर रूप से जख्मी पत्नी नीलम देवी की रास्ते में मौत हो गयी। चित्रगुप्त नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गयी है। इधर, घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि छठ पूजा को लेकर घर में खुशी का माहौल था। घटना के बाद से परिजनों गमगीन है। ग्रामीणों ने बताया कि चार पुत्र व एक पुत्री है। पति गांव में दुकान व मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। जख्मी पति का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.