महापर्व छठ अब महज दाे दिन शेष है। दाे साल बाद यह पहला छठ हाेगा, जिसमें काेराेना संक्रमण का भय नहीं रहेगा। इस छठ में ट्रेन से 12 लाख और बस से करीब 3 लाख लाेगाें की आने की संभावना है। इसको लेकर दिल्ली, मुंबई, पंजाब, काेलकाता समेत अन्य प्रदेशों से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ जंक्शन पर उतर रही है। मंगलवार काे आनंद विहार से जंक्शन पहुंची सप्तक्रांति में तो पैर रखने की भी जगह नहीं थी।
इधर, बड़ी संख्या में लाेगाें के महापर्व छठ में घर आने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। आनंद विहार, नई दिल्ली और लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर बिहार लाैटने वाले लाेगाें के लिए बड़ा पंडाल लगाया गया है। बैठने के लिए कुर्सी, पीने के लिए पानी, बिजली, शाैचालय, अतिरिक्त टिकट काउंटर, पूछताछ, सुरक्षा समेत कई अन्य व्यवस्था की गई है। छठ बाद बाहर लाैटने वाले लाेगाें के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक जंक्शन पर की जाएगी। इसकाे लेकर स्टेशन डायरेक्टर मनाेज कुमार के नेतृत्व में तैयारी की जा रही है।
जंक्शन पर उतरने के बाद घर ऐसे जाएं
यदि आप छठ में घर आ रहे हैं ताे जंक्शन पर उतरने के बाद सुरक्षित व बिना परेशानी कैसे घर पहुंचे, दैनिक भास्कर आपकाे बता रहा है…
{जहां से यात्रा शुरू करें, लाेकेशन वॉट्सएप पर शेयर कर दें।
{ऑटाे या कार भाड़े पर लेकर जाते हैं ताे उस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और ड्राइवर का फाेटाे अपने परिजन काे भेज दें।
{कोई समस्या होने पर आरपीएफ की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें। अपने परिजनाें काे भी काॅल कर तुरंत सूचित करें।
{स्टेशन पर अनजान व्यक्ति से दाेस्ती नहीं करें और ना ही उसका काेई सामान खाएं। नशाखुरानी गिराेह इस समय सक्रिय रहते हैं।
रेलवे की व्यवस्था
{सर्कुलेटिंग एरिया में पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनेगा, जिसमें कुर्सी-पंखे, प्राथमिक उपचार, मोबाइल शौचालय व व्हीलचेयर की व्यवस्था होगी। {विशेष गाड़ियों सहित सभी रैक को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले प्लेटफार्म पर लगाया जाएगा।
प्लेटफॉर्म नहीं बदलेगा
{भगदड़ नहीं मचे, इसके लिए प्लेटफाॅर्म चेंज नहीं हाेगा। फुट ओवरब्रिज पर काेई नहीं बैठेगा। {रेगुलर अनाउंसमेंट होगा। गाड़ियों की जानकारी देने वाले सभी सूचना बोर्ड सक्रिय स्थिति में होंगे और ताजा जानकारी दिखाएंगे।
पूमरे के सभी बड़े स्टेशनों पर छठ बाद जाने वाले लाेगाें के लिए कई प्रकार की सुविधाएं रेलवे की ओर से दी जाएगी। ताकि उन्हें काेई परेशानी नहीं हाे। इसके लिए इन स्टेशनाें पर नाेडल अधिकारी काे तैनात किया गया है। 31 से 6 नवंबर तक यह व्यवस्था रहेगी। -वीरेंद्र कुमार, सीपीआरओ




Leave a Reply