Breaking News

मुजफ्फरपुर मे डेंगू के 5 नए मरीज मिले:संख्या बढ़कर हुई 57, सबसे ज्यादा मुशहरि प्रखण्ड प्रभावीत

जिले मे डेंगू का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। वही, दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। जिले मे डेंगू के पांच नये मरीज मिले हैं। अब डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। सबसे ज्यादा 21 मरीज मुशहरी प्रखंड में मिले हैं। उधर, एसकेएमसीएच में दो मरीजों को भर्ती किया गया है।

डेंगू वार्ड में आठ मरीज भर्ती हैं। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि जिस जगह से डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां फॉगिंग कराई जा रही है। बताया कि गया एसकेएमसीएच में 42, पीएचसी में दो, आईजीआईएमएस में छह, एम्स पटना में चार और डीएमसीच में मुजफ्फरपुर के रहने वाले तीन लोगों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।

अधिकारी ने बताया कि बोचहां में दो, गायघाट में दो, कांटी में चार, कुढ़नी में एक, मड़वन में चार, मीनापुर में पांच, मोतीपुर में तीन, मुरोल में एक, मुशहरी में 21, पारू में तीन, सकरा में चार, सरैया में दो और शहरी क्षेत्र में पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उधर, ब्रह्मपुरा के निजी अस्पताल में एनएस-1 जांच में एक दर्जन से अधिक मरीजों के डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। शहर के अहियापुर, मिठनपुरा, ब्रह्मपुरा इलाके में ज्यादा डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। डेंगू की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तेजी लाई गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.