Breaking News

देश-परदेस से लोगों के गांव आने से किराया में उछाल:खरना के दिन दिल्ली से पटना आने वाली सभी फ्लाइट फुल

काेराेना संक्रमण के दाे साल बाद देश-परदेस में रहने वाले लाेग भारी तादाद में छठ मनाने गांव आ रहे हैं। दिल्ली से पटना आने वाली सभी फ्लाइट 29 अक्टूबर यानी खरना के दिन फुल हैं। एयरलाइंस कंपनियाें ने माैके का फायदा उठाते हुए दिल्ली-पटना के बीच किराया में बेतहाशा बढ़ाेतरी कर दी है। दिल्ली से पटना का किराया 29 अक्टूबर काे 16430 रुपए तक हाे गया है। आम दिनाें में 6 हजार के आसपास रहता है। वहीं 29 अक्टूबर काे ही दुबई से दिल्ली का किराया 11500 रुपए है।

दिल्ली से पटना का नाॅन स्टाॅप फ्लाइंग ऑवर केवल डेढ़ घंटे का है, जबकि दुबई से दिल्ली का पाैने चार घंटे का। दरअसल खाड़ी देशाें में पटना समेत बिहार के लाेग भारी तादाद में काम करते हैं। किराया की बढ़ाेतरी की वजह घरेलू विमान के किराया में फ्लाइंग ऑवर पर जाे न्यूनतम और अधिकतम की कैपिंग थी, उसे खत्म कर दिया गया है।

यही हाल मुंबई से पटना और दुबई-मुंबई का भी
मुंबई से पटना के विमान किराया का भी यही हाल है। 29 अक्टूबर काे मुंबई से पटना का किराया करीब 14 हजार हाे गया है, जबकि उसी दिन दुबई से मुंबई का किराया करीब 12 हजार है। मुंबई से पटना का नाॅन स्टाॅप हवाई सफर करीब ढाई घंटे का, जबकि दुबई से मुंबई का सवा तीन घंटे का है।

वापसी में पटना-दिल्ली का साढ़े 17 हजार रुपए
31 अक्टूबर काे चार दिनाें के महापर्व का समापन हाे जाएगा। उस दिन काफी संख्या में लाेग लाैटेंगे। उस दिन भी विमान का किराया बढ़ा हुआ है। 31 काे पटना से दिल्ली का किराया 17382 रुपए तक हाे गया है, जबकि दिल्ली से दुबई का 11382 रुपए है। वहीं 31 काे पटना से मुंबई का किराया 16857 रुपए है। उसी दिन मुंबई से दुबई का एयर फेयर 11985 रुपए है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.