Breaking News

डेढ़ घंटे बंद रहने के बाद WhatsApp सर्विस बहाल:दोपहर साढ़े 12 बजे डाउन हुआ मैसेंजर

वॉट्सऐप की सर्विसेस मंगलवार को दुनिया के कई देशों में करीब डेढ़ घंटे डाउन रही। जानकारी के मुताबिक, वॉट्सऐप ने दोपहर 12.30 बजे काम करना बंद किया था। करीब डेढ़ घंटे बंद रहने के बाद दोपहर 2 बजकर 6 मिनट पर इसने वापस काम करना शुरू कर दिया

भारत में राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में यूजर्स ने मेटा-ओन्ड मैसेंजर सर्विस में डिसरप्शन की शिकायत की थी। वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर ने मैसेंजर सर्विस बंद रहने की जानकारी दी थी। वॉट्सऐप के काम न करने की खबर ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगी थी। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 अरब से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर्स हैं।

वॉट्सऐप यूजर्स ने इस मैप में लाल रंग से दिखाए गए शहरों में मैसेजिंग सर्विस के काम न करने की शिकायत की है।

वॉट्सऐप यूजर्स ने इस मैप में लाल रंग से दिखाए गए शहरों में मैसेजिंग सर्विस के काम न करने की शिकायत की है।

मेटा ने कहा- जल्द से जल्द सर्विस दुरुस्त करने की कोशिश वॉट्सऐप बंद होने की खबर दोपहर करीब 12.30 बजे सामने आई थी। सर्विस बंद रहने के एक घंटे बाद वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा के स्पोक्सपर्सन ने कहा- हमें जानकारी मिली है कि कुछ लोगों को मैसेज भेजने में परेशानी हो रही है। हम वॉट्सऐप सर्विस को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इस समस्या की वजह नहीं बताई।

यूजर बोले थे- मैसेज सिंक करने में परेशानी हो रही
रितेश नाम के एक यूजर ने डाउन डिटेक्टर पर परेशानी रिपोर्ट करते हुए लिखा लैपटॉप के साथ सिंक करने के लिए WhatsApp का क्यूआर कोड कनेक्ट नहीं हो रहा है। मैसेज सेंड नहीं हो रहा है। इससे पहले दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता मुंबई समेत कई शहरों से भी यूजर्स ने मैसेजिंग सर्विस के काम न करने की शिकायत की थी।

पिछले साल 4 अक्टूबर को 6 घंटे बंद रही थी सर्विस
फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप प्लेटफॉर्म 4 अक्टूबर, 2021 को करीब 6 घंटे तक पूरी दुनिया में बंद रहे थे, जिसके चलते अरबों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस आउटेज का असर अमेरिकी बाजार में फेसबुक के शेयरों पर भी दिखा था और कंपनी के शेयर 6% तक गिर गए थे। दुनियाभर में फेसबुक के 2.85 अरब मंथली एक्टिव यूजर हैं। वहीं वॉट्सऐप के 2 अरब और इंस्टाग्राम के 1.38 अरब यूजर हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.