नालंदा में बीती रात पटाखा फोड़ने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और बेल्ट चले। इस घटना में दोनों पक्ष से कुल 5 लोग जख्मी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए देर रात सदर अस्पताल लाया गया। मामला बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत सोहडीह मोहल्ले का है। जख्मी लोगों में दिनेश राम, काजल देवी, चंदन कुमार, रोशन कुमार एवं प्रहलाद कुमार शामिल है।
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि कुछ लोग मोहल्ले में पटाखा फोड़ रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने रोशन कुमार के घर के अंदर आलू बम को सुलगा कर फेंक दिया। इससे घर के अंदर जोरदार धमाका हुआ। घर के लोग बाहर निकल कर आए तब मालूम हुआ कि कुछ और लोगों के घर में इस तरह की हरकत की गई। सभी लोग आपस में चर्चा ही कर रहे थे कि उसी वक्त बदमाशों का झुंड दुबारा वहां पहुंची और लाठी-डंडे बेल्ट से मारपीट करने लगे।





Leave a Reply