Breaking News

दिसम्बर में नीतीश के गढ़ में पहुंचेंगे अमित शाह:बूथ अध्यक्षों के समारोह में करेंगे शिरकत, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अपराधियों के लिए सेफ जोन बना पटना

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के नालंदा आगमन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते बिहार भर में उनका प्रवास कार्यक्रम चल रहा है। दरअसल प्रदेश अध्यक्ष, नगर विधायक डॉक्टर सुनील कुमार के दिवंगत पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार की शाम बिहार शरीफ पहुंचे थे

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज वे अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहें हैं। दिसंबर महीना में बड़े स्तर पर बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होना है। बूथ अध्यक्षों के कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार में लॉ एंड आर्डर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ने कहा कि बिहार में अपराधियों को लग रहा है कि अपराध करने का सबसे सुरक्षित स्थान पटना हो गया है। नालन्दा के मुखिया पति के पटना में हुई हत्या के मामले का भी उन्होंने जिक्र किया और कहा कि थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हीं यह घटना हुई जहां पुलिस को पहुंचने में पूरे 40 मिनट लग गए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के चुनाव में नालंदा लोक सभा से भाजपा रिकॉर्ड मतों से विजई होगी।

10 लाख नौकरी के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे नौवां पास तो है नहीं जो यह कह दे कि कैबिनेट की पहली बैठक में ही हम 10 लाख नौकरी दे देंगे। पत्रकारों के सवाल पर आरसीपी के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी स्तिथि नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया उन्होंने मुख्यमंत्री को लेकर कहा कि नीतीश कुमार जिस पार्टी के साथ गठबंधन में रहते हैं उसकी जड़े खोदने में जुट जाते हैं। अब नीतीश कुमार के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है। प्रेस वार्ता खत्म होने के उपरांत संजय जायसवाल अपने काफिला के साथ शेखपुरा के लिए निकल गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.