Breaking News

सहरसा में सो रहे बुजुर्ग की गला रे’तकर ह’त्या:परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप, रास्ता विवाद से जुड़ा है मामला

सहरसा में 75 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने रास्ते के विवाद में पड़ोसी द्वारा हत्या का आरोप लगाया है।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पूरा मामला सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के मीर टोला चौक स्थित एक 75 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। परिजनों का कहना है कि रास्ता विवाद को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर जांच में जुट गई है। मृतक बुजुर्ग की पहचान लक्ष्मी प्रसाद यादव के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के मीर टोला का रहने वाला है। मृतक का मीर टोला चौक पर पंचर का दुकान है और वह उसी दुकान से परिवार का भरण पोषण करता था।

मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप

वहीं इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र सुरेश यादव और पुत्रवधू रीना देवी समेत परिजनों ने बताया कि मृतक का सालों भर से रास्ता विवाद को लेकर पड़ोस के ही रहने वाले गोपाल पंडित, शंकर पंडित, पंकज पंडित, मुकेश पंडित, राजेश पंडित, मदन पंडित, श्याम पंडित, रवि पंडित, मिथिलेश पंडित, गोलू पंडित,और मोनू पंडित से विवाद चल रहा था।उन्होंने ये भी बताया कि इधर कुछ दिन पहले रास्ते का विवाद हल भी हो गया था। फिर इनलालोगों ने घटना को अंजाम दिया।

परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप

वहीं इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र सुरेश यादव और पुत्रवधू रीना देवी समेत परिजनों ने बताया कि मृतक का सालों भर से रास्ता विवाद को लेकर पड़ोस के ही रहने वाले गोपाल पंडित, शंकर पंडित, पंकज पंडित, मुकेश पंडित, राजेश पंडित, मदन पंडित, श्याम पंडित, रवि पंडित, मिथिलेश पंडित, गोलू पंडित,और मोनू पंडित से विवाद चल रहा था।उन्होंने ये भी बताया कि इधर कुछ दिन पहले रास्ते का विवाद हल भी हो गया था। फिर इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.