भोजपुर में बुधवार को काउंटर से पैसा निकालने के विवाद को लेकर सनकी बदमाश ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। घटना जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के मंदूरा गांव में घटी। जहां अपराधियों ने युवक को चाकू पेट में मारी गई। बदमाश ने चाकू मारने के बाद युवक के पेट में काफी देरी तक को घुसाए रखा। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जख्मी युवक गड़हनी थाना क्षेत्र के मंदूरा गांव निवासी प्रदीप कुमार राम का 16 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार है। इधर जख्मी अमरजीत कुमार ने बताया कि वह गांव में ही किराना का दुकान चलाता है। जब दुकान अपर हम बैठे थे तभी गांव का ही एक युवक उसके दुकान पर आया और सिगरेट मांगने लगा। वह पीछे मुड़कर सिगरेट निकाल रहा था तभी उक्त बदमाश उसके दुकान के कैश काउंटर में पड़े पैसे को निकालते वक्त उसे उसने देख लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो सनकी बदमाश चाकू निकाला और उसे मार दिया।
जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जख्मी अमरजीत कुमार ने गांव के ही अनीश सिंह नामक युवक पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। सनकी के द्वारा चाकू मारने के बाद पुलिस नही बताने की धमकी दिया है,अगर पुलिस को बदमाश द्वारा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दिया है । घटना की सूचना मिलते ही गड़हनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।



Leave a Reply