मुजफ्फरपुर में उपद्रवियों ने एक देवी मंदिर मे नुकसान पहुंचाया है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के पताही की है। जहां मथुरापुरा पंचायत के वार्ड 1 में देवी मंदिर को अज्ञात बदमाशों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। गांव के भगवती स्थान में देवी की प्रतीकों को खंडित कर दिया गया है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।null
हालांकि मामले मे इलाके के लोग कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। साथ ही, थाने मे भी किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बताया जा रहा है की किसी ने मंदिर मे घुसकर भीतर रखे सामानों को बिखेर दिया। मामले की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। मंदिर की जांच की। स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की गई। लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा। इसके बाद पुलिस मौके से लौट गई। वहीं लोग मंदिर को फिर से ठीक कराने की व्यवस्था में जुट गए हैं।









Leave a Reply