बेगूसराय में बिजली करेंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी। घटना मंगलवार की चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजपुरा की है। बताया जा रहा है कि खेत में पटवन के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार खंजापुर पंचायत के बंगाली टोला वार्ड नंबर 2 निवासी राम उदगार महतो का 18 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार रोज की तरह आज भी अपने खेत गया था। जहां खेत में पशु के लिए चारा काटने के लिए जा रहा था

इसी दौरान वह खेत से गुजर रहे 440 वोल्ट की बिजली की तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में घायल सुमित कुमार को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए चेरिया बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। युवक की मौत की सूचना पाकर घर में कोहराम मच गया है।








Leave a Reply