Breaking News

भागलपुर में CM नीतीश मुर्दाबाद के लगे नारे, धरने पर बैठी BJP

बिहार नगर निकाय चुनाव स्थगित होने के बाद BJP ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भागलपुर में JDU के बाद अब BJP भी धरना दे रही है। हालांकि पहले JDU, BJP के ऊपर चुनाव रुकवाने का आरोप लगा रही थी। वहीं अब BJP ने पलटवार शुरू कर दिया है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्दाबाद के लगे नारे

इसी कड़ी में भागलपुर में BJP ने कचहरी चौक स्थित समाहरणालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता BJP जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ने किया। उनके साथ सैकड़ों भाजपा समर्थक भी धरने में मौजूद थे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। BJP जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नगर निकाय चुनाव को स्थगित कर अतिपिछड़ों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम कोर्ट जायेंगे, लेकिन अभी तक वो कोर्ट नहीं गए हैं। उन्होंने कहा कि BJP नगर निकाय चुनाव को जल्द करवाने की मांग करती है। BJP जिलाध्यक्ष ने कहा कि लालू यादव के साथ जाकर मुख्यमंत्री ने बिहार को धोखा दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.