मुजफ्फरपुर में अपराधी अब इतने बेखौफ हो चुके हैं की खुलेआम लूटपाट की धमकी देने लगे हैं। मामला सकरा थाना क्षेत्र का है। अपराधी द्वारा आभूषण दुकानों को लूटने की धमकी दी गई थी। धमकी किसे मिली थी। इसका स्पष्ट पता तो नहीं लगा है
लेकिन, सूत्र बताते हैं की किसी ने पुलिस को कॉल कर धमकी दी थी सकरा और सुजावलपुर में आभूषण दुकानों को लूट लेंगे। इस धमकी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और शाम पांच बजे ही सभी आभूषण दुकानों को बंद करा दिया गया। इससे व्यवसायियों के बीच हड़कंप मच गया। लेकिन, उन्हे पूरी बात नहीं बताई गई की क्यों दुकानों को समय से पहले बंद कराया जा रहा है।
इधर, जब सकरा के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु DSP अबु सैफी मुर्तुजा से धमकी के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने इंकार कर दिया। कहा की धमकी जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस को कुछ सूचना मिली थी। जिसे गंभीरता से लिया गया और अलर्ट होकर काम किया गया। दुकानों को एहतियातन बंद कराया गया है। पुलिस अलर्ट है और कोई परेशानी वाली बात नहीं है।
आभूषण दुकानदार मनीष ने बताया की मेरी आभूषण दुकान स्टेशन रोड में है। अचानक से शाम में कुछ दूसरे दुकानदारों के माध्यम से इसकी जानकारी मिली की पुलिस द्वारा दुकानों को बंद कराया जा रहा है। लेकिन, कारण किसी को नहीं पता था। कुछ देर बाद पुलिस ने उनकी दुकान को भी बंद करा दिया। पर कारण नहीं बताया। उन्हे भी ठीक से नहीं पता है की आखिर माजरा क्या है। अब तो कल ही पूरी बात सामने आएगी।









Leave a Reply