अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर का 14 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्घाटन करेंगे। उसी दिन प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति मंदिर में स्थापित होगी। साथ ही बिहार के मुखिया नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा कि वे अवसरवादी हैं और सिद्धांतविहीन राजनीति करते है
उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री को सत्ता से बेदखल नहीं करेंगे वह अपनी पगड़ी नहीं खोलेंगे। उक्त बातें भाजपा नेता सह बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने शगुन गार्डेन में आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
दरअसल भाजपा की ओर से रविवार को शगुन गार्डेन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक ‘ मोदी @20 सपने हुए साकार’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया था। डा. हर्षवर्द्धन के संयोकत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने की। पुस्तक का लोकार्पण मंच पर मौजूद अतिथियों ने किया।

पुस्तक का लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि इस पुस्तक का महत्ता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक व्यक्ति के लिए 5 खंड में 21 क्षेत्र के जानकारों द्वारा इस किताब को लिखते हुए अपनी बात कही गयी है। यह पुस्तक प्रधानमंत्री के सोच और परिकल्पना को दर्शाता है। कहा कि जब 2014 में मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लोगों में विकास की उम्मीद जगी थी। उसी समय से परिवर्तन की हवा चली जो आज भारत को नई दिशा में ले गया है। इस पुस्तक में नई भारत की परिकल्पना है।
विशिष्ट अतिथि सह विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने समाज के निचले तबका तक के लोगों तक विकास पहुंचाने का जो सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा कर दिखाया है। अखंड भारत के सम्राट अशोक की परिकल्पना को मोदी जी ने पूरा कर दिखाया। जीएसटी के माध्यम से समूचे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया।

बिहार के मुखिया नीतिश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा कि वे अवसरवादी हैं और सिद्धांतविहीन राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री को सत्ता से बेदखल नहीं करेंगे वह अपनी पगड़ी नहीं खोलेंगे। कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनेलेस्टि जयराम विप्लव, जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के सैकड़ों महिला व पुरूष कार्यकर्ता मौजूद



Leave a Reply