बिहार सरकार के पूर्व गन्ना एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि ललन सिंह अपनी औकात भूल गए हैं। इतना पर ही नहीं रुके आगे कहा कि जब से बीजेपी से गठबंधन टूटा है जदयू के सभी नेता डिप्रेशन में चले गए हैं। यहां तक खुद मुख्य मंत्री नीतीश कुमार भी, अल बल कुछ भी बोल रहे हहैं।
ये लोग भूल गए है कि बिहार में वजूद था, तो बीजेपी के कारण ही, 2024 के चुनाव खत्म होते ही उन्हें पता चल जाएगा, अकेले लड़ कर देख चुके है। 2019 के लोक सभा चुनाव में 40में से 39सीट जीते थे, एक हारे भी तो नीतीश कुमार के ही कारण, 2024 के चुनाव में इस बार 40 के 40 सीट जीत कर उनका अपरा साफ कर देंगे। उक्त बातें बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
अतिपिछरा के समर्थन ने बीजेपी देगी धरना
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार केवल अपने नेता या बीजेपी को नहीं ठगा हैं अब तो वो अति पिछड़ों को भी ठग रहे हैं। वह समाज जिसने 20 वर्ष से सत्ता में बैठाए रखा लेकिन आज उन्ही को ठगने का काम कर रहे हैं। जिसके विरुद्ध में मोतिहारी के तीन जगह पर धरना देगी, मोतिहारी के चरखा पार्क, चकिया और अरेराज में एक दिवसीय धरना दे कर नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ो को जो धोखा दिया उसका पोल खोल कर रख देंगे।,
चुनाव को स्थगित करने पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को दे मुआवजा
पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि नगर निकाय का चुनाव जो स्थगित हुआ, जिसके कारण सभी उम्मीदवारों का लाखो करोड़ों रुपया खर्च हुआ हैं। उसका का कौन हिसाब देगा, इस लिए उन्हें उसका मुआवजा देना होगा।









Leave a Reply