Breaking News

छपरा में हा’दसा, दो दोस्तों की मौ’त:पार्टी कर बाइक से घर लौट रहे थे, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा

छपरा में एकबार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को रौद दिया है। जिसमें दोनों बाइक सवार की मौत हो गई है। घटना मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया नहर के समीप का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी राहुल कुमार (20वर्ष) पिता हीरालाल शर्मा थाना दूसरे की पहचान मकेर के केशरी टोला निवासी आदित्य कुमार उर्फ लड्डू (18वर्ष) पिता दिनेश सिंह के रूप में हुआ है।

सडक दुर्घटना शुक्रवार के देर रात नहर के समीप घटित हुआ है। जिसके बाद दोनों युवकों को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफ़र कर दिया गया है। जहां शनिवार के सुबह दोनों किशोर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख़ पुकार मच गया। मृतक दोनों किशोर करीबी दोस्त थे। दुर्घटना के बाद पुलिस स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। हालांकि, चालक अंधेरे का फायदा उठा फ़रार हो गए।

बताया जा रहा है कि युवक राहुल दिल्ली में रहकर नौकरी की तैयारी करता था। दुर्गापूजा के बाद छुट्टी पर घर आया था। शुक्रवार के रात सभी दोस्तों द्वारा मिलकर पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसके बाद दोनों मृतक वापस अपने घर लौट रहे थे तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतकों के बाइक के परखच्चे उड़ गए। जोरदार आवाज के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो दोनों युवकों को इलाज के लिए पीएचसी में भेजा गया। हालत गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफ़र कर दिया गया। शनिवार के सुबह मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगो के आक्रोशित होकर स्कॉर्पियो का पीछा कर पकड़ लिया। हालांकि रात के अंधेरे का फायदा उठा चालक और सवार लोग फरार हो गए। फ़िलहाल पुलिस वाहन को जब्त कर मकेर थाना लेकर चली गई है। दो दोस्तों का एक साथ मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.