बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने शुक्रवार की देर रात जिले के एक दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया है। प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि जिले में 16 थाना अध्यक्ष का तबादला किया गेया। जिसमें कुछ थाना अध्यक्ष का दो साल के अवधि पुरा कर चुके थे। तथा कुछ थाना के पद रिक्त रहने के कारण प्रशासनिक दृष्टिकोण से अपराध नियंत्रण को लेकर यह फेर बदल किया गया है। एसपी ने सभी को नए स्थान पर 24 घंटे के अंदर योगदान करने का निर्देश भी दिया हहै।
जानिए किसे कहां का मिला कमान
राकेश कुमार भास्कर बने मुफस्सिल थाना अध्यक्ष
उग्रनाथ झा बने योगापट्टी सर्किल इंस्पेक्टर
राजीव कुमार बने नगर थाना अध्यक्ष
रामाश्रय यादव बने सदर सर्किल इंस्पेक्टर
मुनीर आलम बने शिकारपुर सर्किल इंस्पेक्टर
अमित कुमार बने मटियरिया थाना अध्यक्ष
रणधीर कुमार भट्ट बने नवलपुर ओपी प्रभारी
विनोद कुमार बने गौनाहा थाना अध्यक्ष
राजीव नंदन सिन्हा बने पुरुषोत्तमपुर थाना अध्यक्ष
कैलाश कुमार बने लौरिया थाना अध्यक्ष
मनोज प्रसाद बने योगापट्टी थाना अध्यक्ष
राणा प्रासाद बने एससी एसटी थाना प्रभारी
दुष्यंत कुमार बने काली बाग ओपी प्रभारी
धनंजय कुमार को एसपी ने जिला सूचना इकाई में पोस्टिंग किए हैं। जबकि उमेश कुमार यादव को जेएसआई योगापट्टी थाने में पोस्टिंग किए हैं।







Leave a Reply