Breaking News

चोरी की बाइक बेचने वाले गिराेह का हुआ खुलासा:चोरी की 21 बाइक के साथ अंतरजिला चोर गिरोह के 17 सदस्य हुए गिरफ्तार

एक जिले से चाेरी की बाइक दूसरे जिले में बेचने वाले गिराेह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गुरुवार को चोरी की 21 बाइक के साथ गिरोह के 17 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों ने पुलिस काे कई चौंकाने वाली जानकारी दी है। आरोपियों ने बताया है कि वे लोग भागलपुर से बाइक चोरी कर दूसरे जिलों के बाइक चोर गिरोह को दो से पांच हजार रुपए में बेच देते थे।htt

वहीं दूसरे जिलों के बाइक चोर गिरोह के सदस्य भी बाइक चोरी के बाद इसी कीमत में भागलपुर के चाेराें काे बेच देते थे। यानी कि एक दूसरे से अदला-बदली कर चाेरी की बाइक बेची जाती थी, ताकि लाेकल पुलिस की नजर से बचा जा सके। ऐसे में दूसरे जिलों में चोरी की बाइक चलाने पर पकड़े जाने की आशंका कम रहती थी। अगर कोई नया ग्राहक मिल गया, जिसे तत्काल बाइक की जरूरत हाेती थी, उससे 10 से 15 हजार रुपये में भी साैदा तय होता था।

अगर कोई ग्राहक ज्यादा छानबीन करने लगता था तो उसे कागजात खो जाने या चोरी होने की बात कह झांसे में लेकर बिक्री की जाती थी। सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस वार्ता में बताया कि शहर में हाे रही चाेरी की घटनाओं में वृद्धि के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। जिसका रिजल्ट अब 21 बाइकाें की रिकवरी के रूप में सामने आया है। साथ ही17 बाइक चाेराें काे भी गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी टीम में इन थानों की पुलिस थी शामिल
तातारपुर थाना की टीम ने चोरी की तीन बाइक के साथ 5 चोरों को गिरफ्तार किया है। सबौर पुलिस ने चोरी की एक बाइक बरामद की ताे बबरगंज पुलिस ने 4 चोरी की बाइक के साथ 5 को गिरफ्तार किया। विवि थाना की टीम ने एक बाइक के साथ एक चाेर को गिरफ्तार किया। जोगसर पुलिस ने एक बाइक के साथ एक आरोपी, घोघा पुलिस ने तीन चोरी की बाइक बरामद की है।

वहीं जीरोमाइल पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है और तिलकामांझी पुलिस ने एक चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उन्हाेंने बताया कि गुरुवार को तिलकामांझी थाने की पुलिस ने शक के आधार पर एक बाइक सवार काे रोक कर जांच की तो वह बाइक चोरी की निकली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सबौर के बंसीटीकर निवासी एक नाबालिग से मुलाकात की। इसके अलावा मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर स्थित रूपेश कुमार और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.