बिहार में राजधानी पटना के विभिन्न हिस्सों में पिछले दिनों हुए कौवे की मौ’त की जांच रिपोर्ट आनी शेष है पर मंगलवार को भी शहर के विभिन्न स्थानों पर 5 कौवों की मौ’त हो गई। लाक डॉउन के कारण कई जगह टीम विलंब से पहुंच सकी ।
वैसे दो स्थानों से पोल्ट्री फार्म के संबंध में भेजे गए जांच सैपल की दो रिपोर्ट कोलकाता से आ गयी है। इस रिपोर्ट में वहां हुई मौतों के पीछे एवियंस इनफ्लुएंजा एच 5 एन 1 यानी बर्ड फ्लू की जानकारी रिपोर्ट में आई है। इस रिपोर्ट की पुष्टि भोपाल के लैब से कराई जा रही है। वैसे कोलकाता से मिली इस रिपोर्ट के बाद से पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। हाईकोर्ट से भी एक कौवे के मौ’त के बारे में यही रिपोर्ट आई थी।

इसे देखते हुए अब बर्ड फ्लू से निपटने की तैयारी युद्ध स्तर पर करने की शुरुआत कर दी गई है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार संबंधित स्थानों पर का पूरा सैनिटाइजेशन किया जाएगा। अन्य पोल्ट्री फार्म के सघन निगरानी की जाएगी। नालंदा के कतरीसराय और पटना के एक स्थान पर पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की रिपोर्ट कोलकाता की लैब ने दिया है। इसके आधार पर पशुपालन विभाग के वेटनरी डॉक्टरों की टीम का’र्रवाई करेगी। इस रिपोर्ट को पहले भोपाल लैब से पुष्ट कराया जाएगा। बर्ड फ्लू के मा’मले की पुष्टि होने के बाद 1 किलोमीटर के दायरे में सामूहिक कलिंग की जाएगी।





Leave a Reply