बिहार बोर्ड ने 12 वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। कुल प्रतिशत 80.44 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। विज्ञान संकाय में नेहा कुमारी ने 476 अंक के साथ टॉप किया है। वाणिज्य संकाय में कौसर फातिमा और सुधांशु नारायण चौधरी ने 476 अंक लेकर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कला संकाय में साक्षी कुमारी ने 474 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस तरह कला वाणिज्य और कला संकाय तीनों में लड़कियों ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2020 में कुल 1204834 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। जिसमें 656301 छात्र और 548533 छात्राएं थी। कुल 443284 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में और 469439 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में पास हुए। इस प्रकार इस परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का कुल प्रतिशत 80.44 प्रतिशत है। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का आयोजन राज्य के 1283 परीक्षा केंद्रों पर हुआ था।

बताया गया है कि कला वाणिज्य और विज्ञान संकाय में टॉप 5 प्राप्त किए हुए विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन और इंटरव्यू इस साल मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो कॉलिंग से विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड द्वारा इस वर्ष रिजल्ट प्रोसेसिंग के लिए एक नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया था। जिसके रिजल्ट प्रोसेसिंग की गति पिछले सॉफ्टवेयर की तुलना में 16 गुना अधिक थी। यह सॉफ्टवेयर देश में पहली बार बिहार बोर्ड द्वारा तैयार कराते हुए इसके माध्यम से पहली बार रिजल्ट प्रोसेसिंग कार्य किया गया।
संकाय विद्यार्थी का नाम रजिस्ट्रेशन नंबर कुल अंक रैंक
आर्ट्स साक्षी कुमार R-350040798-18 474 1
आर्ट्स मुकेश कुमार R-230280546-18 470 2
आर्ट्स सिंपी कुमारी R-840130626-18 469 3
आर्ट्स रोहित पासवान R-820610068-18 465 4
आर्ट्स ज्ञानोदय कुमार R-820610066-18 465 4
आर्ट्स पूजा कुमारी R-340420219-18 465 4
आर्ट्स नवीन कुमार R-820610067-18 464 5
आर्ट्स अवधेश कुमार R-820610065-18 464 5
कॉमर्स कौसर फातिमा R-510010019-18 476 1
कॉमर्स सुधांशु नारायण चौधरी R-510010457-18 476 1
कॉमर्स BEAUTI RAJ R-110150638-18 474 2
कॉमर्स राहुल कुमार R-170010748-18 474 2
कॉमर्स कर्नल कुमार R-110091039-18 473 3
कॉमर्स अमित कुमार R-110090964-18 472 4
कॉमर्स कणाल कुमार R-710020791-18 470 5
कॉमर्स सबीहा परवीन R-110150819-18 470 5
कॉमर्स यशवंत राज R-820610059-18 470 5
कॉमर्स सौम्या भारती R-510050720-18 470 5
साइंस नेहा कुमारी R-430700022-18 476 1
साइंस विकी कुमार R-410440239-18 474 2
साइंस जहांगीर आलम R-360020136-18 474 2
साइंस शिवम कुमार वर्मा R-230020391-18 473 3
साइंस मनीष कुमार जायसवाल R-710430106-18 473 3
साइंस नवीन कुमार R-530530120-18 471 4
साइंस गौतम कुमार R-850480035-18 471 4
साइंस अभिषेक सुमन R-530010099-18 471 4
साइंस शिवानी शर्मा R-850010124-18 471 4
साइंस उज्ज्वल कुमार R-230200295-18 471 4
साइंस ज्योतसना शिखा R-220070021-18 471 4
साइंस किशन कुमार R-210011068-18 471 4
साइंस किशन कुमार R-820610033-18 471 4
साइंस सुशील कुमार गुप्ता R-510020445-18 470 5
साइंस श्रेया कुमरी R-230020112-18 470 5
साइंस अंकिता कुमारी R-530410012-18 470 5




Leave a Reply