Breaking News

बिहार के दसवीं और बारहवीं के टॉपर हुए सम्मानित:चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन ने किया आयोजन

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पटना के रविंद्र भवन हॉल में “दसवें प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस मौके पर माउंट कार्मेल हाई स्कूल के दसवीं कक्षा की बिहार की टॉपर एवं देश की सेकंड टॉपर नेहा एवं बिहार के सेंट माइकल हाई स्कूल के 12वीं कक्षा के टॉपर सार्थक शौर्य को 11,000 रुपए की धनराशि एवं मोमेंटो और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इस मौके पर बिहार के 100 से ज्यादा विद्यालयों के 3000 से ज्यादा छात्रों को मैडल एव्म सार्टिफिकेट से सम्मानित किया गया

बता दें कि पिछले 50 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए पटना के डॉन बॉस्को एकेडमी को सर्वश्रेष्ठ स्कूल के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उद्घाटन रोटरी वर्ल्ड 2021-22 के अध्यक्ष रोटेरियन शेखर मेहता, पूर्व डीजीपी अभयानंद जी, डॉन बॉस्को की प्राचार्या, मैरी एल्फोन्ज़ा, सेंट माइकल हाई स्कूल एवं सेंट जेवियर स्कूल के पूर्व प्राचार्य फादर पीटर, माउंट कार्मेल हाई स्कूल की प्राचार्य सिस्टर मृदुला एवं एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ अंग वस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पिछले 11 वर्षों से छात्रों के मनोबल को बढ़ाने एवं उनके उत्कृष्ट परिणामों के लिए उन्हें मेडल् एव्म सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करता आया है। जिस प्रकार छात्रों को अपने परिणाम की प्रतीक्षा होती है ठीक उसी तरह एसोसिएशन द्वारा मिलने वाले इस सम्मान के लिए भी वह व्याकुल होते हैं और एसोसिएशन ऐसे मेधावी छात्रों को उनके कड़े लग्न एवं परिश्रम के सफल परिणाम पर उनके हौसले को बढ़ाने में कोई चूक नहीं करती और बड़े धूमधाम से उन्हें हजारों बच्चों और अनेकों स्कूलों के सामने , नामचीन गौरवान्वित शिक्षाविदों के हाथो से सम्मानित करवाते है।

इस मौके पर पर प्रदेश भर के 100 विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए जिसमें मुख्य रुप से डॉन बॉस्को अकैडमी, सेंट माइकल हाई स्कूल, नोट्रेडेम अकैडमी,न्यू एरा पब्लिक स्कूल पटना, सैंट करेंस सेकेंडरी स्कूल, स्कॉलर्स अबोड़े स्कूल, मानवा भारती इंटरनेशनल स्कूल, किड्स इंटरनेशनल स्कूल समेत दर्जनों भर अन्य विद्यालयों के छात्रों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन की महासचिव डॉ नीना कुमार एवं एसोसिएशन की प्रधान कार्यालय सचिव फोजिया खान ने की, महासचिव डॉ उमेश प्रसाद, संयुक्त सचिव सुशीला सिंह, इफ्फत् रहमान, कन्हैया प्रसाद, रासबिहारी प्रसाद, पटना महानगर के अध्यक्ष पंकज किशोर सिंह, मौसमी महापात्रा, मोहम्मद वली उल्लाह केदार प्रसाद हरीश प्रसाद शकील काकवी डॉक्टर हरेंद्र सिंह, डॉ अरविंद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.