पटना सिटी के बाईपास में गुरु गोविंद सिंह पथ के नजदीक गुरुवार की सुबह एक ट्रक ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने बताया कि ऑटो में सवार 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के बाद गुरुवार की सुबह पटना सिटी के बाईपास रोड पर काफी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मिली जानकारी के अनुसार पटना सिटी के बाईपास से एक ऑटो गुजर रहे थे जिस पर 4 लोग सवार थे। दूसरी तरफ पूरब की तरफ से एक ट्रक तेज रफ्तार से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। लोगों बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इसी क्रम में ऑटो पर सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए और चीख-पुकार शुरू हो गई। टक्कर लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए और ऑटो में फंसे घायल लोगों को जल्दी-जल्दी निकालकर पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

आसपास के लोगों ने बताया कि ऑटो पर सवार सभी लोगों की हालत काफी गंभीर लग रही है। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना बाईपास थाने को दी। सूचना मिलते ही बाईपास थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में मौका मिलते ही ट्रक का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।



Comment here