पब्लिक की लापर’वाहियों की वजह से पटना पुलिस ने ऐसी स’ख्ती बरती है कि उसका दुरुपयोग भी होना शुरू हो गया है. लॉक डाउन होने की वजह से पब्लिक को रोकने के चक्कर में पुलिस वालों ने पटना नगर निगम के एक सफाई स्टाफ को इतनी बुरी तरह से पी’टा की उसका सिर ही फो’ड़ दिया. उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाना पड़ा. यह माम’ला पटना के गौरीचक थाना इला’के का है. पुलिस की पि’टाई से घा’यल हुए सफाई स्टाफ का नाम अजित कुमार सिंह है.दरअसल, अजित का घर गौरीचक थाना के कंसारी शेखपुरा गांव में है. नगर निगम की तरफ से अजित की ड्यूटी पाटलिपुत्रा इ’लाके में वार्ड नंबर 24 में लगी हुई है. शाम के 4 बजे से उसकी ड्यूटी शुरू होनी थी. इसके लिए मंगलवार की दोपहर वो करीब डेढ़ बजे अपने घर से निकला था. बाइक से जाने के क्रम में उसे गौरीचक थाना की पुलिस ने अपने एरिया में रोक दिया. उससे पूछताछ की.

इस दरम्यान अजित ने नगर निगम की तरफ से जारी किए गए अपने आईडी कार्ड को भी पुलिस को दिखाया. पूछे गए सारे सवाल का जवाब दिया. नगर निगम से मिला हुआ ड्रेस भी उसने पहन रखा था. अजित का आ’रोप है कि सार डिटेल और पूरी बात बताने के बाद भी उसे ड्यूटी पर जाने से रोका गया. उसे वापस घर लौटने को कहा गया. इसके बाद उसके साथ एक पुलिसकर्मी ने गा’ली-ग’लौज की.
आरोप है कि गा’ली-गलौ’ज का वि’रोध करने पर पुलिस वालों ने ला’ठी से उसके सिर पर वार कर दिया. जिस कारण उसका सिर फ’ट गया. सिर से काफी खून बहने लगा. जिसके बाद गं’भीर हा’लत में उसे इ’लाज के लिए पास के हॉस्पिटल ले जाया गया. इस मा’मले में अजित ने नगर निगम के अधि’कारियों को अवगत करा दिया है. वह इस मा’मले में पटना पुलिस के सीनियर अधिकारियों से भी शि’कायत करेगा.

Input: Livecities



koi fayeda nhi hoga sikayet krne se nitish ke raj me police wale apne ap ko nitish samajhne lga hai agar dekha jaye to iske pahle jo bhi sarkar thi usme ye haal to kam se kam nhi tha.
hmare sath bhi ek ghatna aaise hi hua hai machuya toli patna 4 me subah 11:30 ki bat hai dva lane ke liye ja rhe the DR. Ashok shanker ke yha ka purja dikhane ke bad bhi mara hai . bola ki wapas jao gali deke