Breaking News

मुजफ्फरपुर : अचानक पुलिस स्टेशन पहुंचा युवक और बोला- मैंने अपने दोस्त की ह’त्या की है, मुझे अरेस्ट कीजिये

मुजफ्फरपुर. नगर थाना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक युवक थाना पहुंचा और पुलिस के सामने जाकर कहा कि “मैंने अपने दोस्त का खून कर दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए”. इतना सुनते ही नगर थाना पुलिस के होश उड़ गए और पुलिस ने आनन फानन में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी.

नगर थाना पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने रामबाग के रहने वाले अपने ही दोस्त रौशन की चाकू घोंप कर हत्या कर दी है. टाउन थाने की पुलिस ने आनन-फानन में मिठनपुरा थाने को सूचित किया. मिठनपुरा थानेदार श्रीकांत प्रसाद युवक को अपने कब्जे में लेकर डेड बॉडी की तलाश में निकल पड़े.

इस दौरान युवक पुलिस को बदल-बदलकर जगह बताता रहा. कभी वह रामबाग बताता तो कभी मालीघाट. इस तरह करीब 2 घंटे तक पुलिस उसे लेकर घूमती रही, लेकिन डेड बॉडी कहीं नहीं मिली. जांच पड़ताल करने पर पता चला कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, और घर से भागा हुआ है. उसकी पहचान नगर थाना इलाके के बनारस बैंक चौक इमामगंज निवासी मोहम्मद इसराइल का पुत्र शमशाद उर्फ छोटू के रूप में हुई.

परिवार वालों की मानें तो अधिक नशा करने की वजह से शमशाद का दिमागी हालत सही नहीं है. वहीं, युवक ने बताया कि 1200 रूपये बाकी था जिसको लेकर उसके दोस्त से मारपीट हुई थी. इस दौरान उसने चाकू से उसपर हमला कर दिया और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी. उसके खिलाफ नगर थाना में पहले से भी एक मामला दर्ज है

Reach customers across India

वहीं, इसको लेकर मिठनपुरा थानाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद ने बताया कि अबतक कहीं कुछ नहीं मिला है, न कोई घायल मिला है और न ही इसके अनुसार कोई मृतक. हालांकि उसके खिलाफ एक अन्य मामला थाने में दर्ज है तो उसे फिलहाल हिरासत में ही रखा जाएगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.