राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर गए हैं। वे सिंगापुर में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती और बेटी रोहिणी आचार्या सहित अपने नाती-नतिनी के साथ बीच पर घूमते दिखे। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या सिंगापुर में ही सेटल हैं।
रोहिणी आचार्या ने लालू यादव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसमें लालू प्रसाद टी शर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहने हुए दिख रहे हैं। रोहिणी ने लिखा है- नसीब वाले होते हैं वे लोग, पिता का प्यार और मां का दुलार पा लेते हैं जो लोग। जानकारी है डॉक्टर लालू प्रसाद को शुक्रवार को देखेंगे।
जुलाई में लालू की तबीयत काफी खराब हो गई थी
बता दें कि राजद सुप्रीमो एक दिन पहले सिंगापुर पहुंचे हैं। रोहिणी आचार्या सिंगापुर एयरपोर्ट पर पिता लालू प्रसाद को रिसीव करने आई थीं। उन्होंने वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला था जिसमें लालू प्रसाद व्हील चेयर पर बैठकर सिंगापुर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। रोहिणी ने उनके पांव छूकर गर्मजोशी से स्वागत किया था। तब रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा था-‘ जिनका हौसला आसमान से ऊंचा है, मेरे पापा के जैसा दुनिया में न कोई दूजा है।’

सिंगापुर में रोहिणी आचार्या के आवास पर लालू प्रसाद।
बता दें कि लालू प्रसाद काफी दिनों से किडनी की बीमारी से ग्रस्त हैं। इसके साथ ही उन्हें शूगर और अन्य दर्जन भर बीमारियां हैं। इसलिए जब कभी उनकी तबीयत बिगड़ती है तो सीरियस हो जाते हैं और शुभचिंतक डर जाते हैं। 3 जुलाई को पटना स्थिति राबड़ी देवी के आवास में कमरे की सीढ़ी पर गिर गए थे, तो सेहत काफी बिगड़ गई थी।
उन्हें 4 जुलाई को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और फिर एयर एंबुलेंस से 7 जुलाई को दिल्ली एम्स ले जाया गया था। तब उनकी सेहत इतनी बिगड़ गई थी कि मूवमेंट में भी दिक्कत होने लगी थी। लेकिन दिल्ली एम्स में काफी समय से उनका इलाज कर डॉक्टरों की टीम ने उन्हें ठीक किया।

सिंगापुर के बीच पर बेटियों और नाती-नतिनी के साथ लालू प्रसाद।
इलाज के लिए सिंगापुर ही क्यों गए हैं लालू प्रसाद
सिंगापुर में लालू प्रसाद का किडनी ट्रांसप्लांट अभी होगा कि नहीं यह डॉक्टर जांच आदि के बाद तय करेंगे। यह भी हो सकता है कि वे उनको अभी दवा पर ही पहले की तरह रखा जाए। बता दें कि सिंगापुर किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दुनिया भर में आइडियल सेंटर माना जाता है।
किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा पटना में आईजीआईएमएस में है। इसके साथ ही कई प्राइवेट अस्पताल भी पटना में किडनी ट्रांसप्लांट कर रहे हैं। लेकिन सिंगापुर के बारे में बताएं कि वहां किडनी ट्रांसप्लांट का सक्सेस रेशियो भारत क्या दुनिया के बाकी देशों से बेहतर है।
जीवित डोनर से किडनी ट्रांसप्लांट करने पर उसका सक्सेस रेशियो 98.11%है। डेथ डोनर से किडनी ट्रांसप्लांट का सक्सेस रेशियो 94.88% है। भारत की बात केरं तो यहां किडनी ट्रांसप्लांटका सक्सेस रेशियो 90 फीसदी के लगभग है।







Leave a Reply