बक्सर जिला के मठिला बाजार में मंगलवार की देर शाम एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर जमकर लाठी डंडे बरसाया गया।जिसमें तीन लोग घायल हो गए।वही सुचना पर कोरान सराय पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।बताया गया कि दोनो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। उनका कसूरा बस इतना था कि करीब एक महीना पहले परिवार की एक लड़की के साथ आरोपी पक्ष के लड़के ने छेड़खानी किया था। जिस पर पीड़ित पक्ष ने FIR दर्ज कराया था।इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग नराज चल रहे थे और मंगलवार की शाम लाठी डंडे लेकर टूट पड़े। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने बीच बचाव कर पीड़ितों की जान बचाई।
जख्मियों में महेन्द्र यादव, उसकी पत्नी तथा बेटी शामिल है। ग्रामीण सूत्रों की मानें तो छेड़खानी मामले में बीर बहादूर यादव को आरोपी बनाया गया था। इसी के प्रतिशोध में रामाकिशुन यादव, बीरबहादूर यादव, केदारनाथ यादव, श्रीभगवान यादव, मेघू यादव, तेगा यादव आदि ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है।मारपीट के दौरान करीब घंटा भर मठिला बाजार में अफरा तफरी मची रही। फुटपाथी दुकानदार अपनी अपनी दुकान छोड़ भाग खड़े हुए थे तो स्थायी दुकानदार भी शटर बंद करने को मजबूर हो गए थे।
पीड़ित पक्ष किसी तरह जान बचा थाना पहुंचने में सफल रहा।वही मामले में कोरान सराय थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि आपसी मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी।सूचना पर दल बल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मामला शांत हो गया।पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।



Leave a Reply