177 कराेड़ की लागत से सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से एनओसी मिलने के बाद मंगलवार काे डीएम प्रणव कुमार ने पूरे इलाके का जायजा लिया। निर्माणाधीन याेगा पार्क के स्थल में बदलाव का आदेश दिया गया। मुजफ्फरपुर क्लब के ठीक पीछे कम्युनिटी हाॅल के साथ पार्किंग बनेगी। जूरन छपरा राेड नंबर-1,2 एवं 4 का अंतिम हिस्सा जो मन से सटा हुआ है।
वहां भी डीएम ने निरीक्षण किया। जूरन छपरा राेड नंबर-1 में सिकंदरपुर मन की जमीन पर निजी पार्किंग को भी देखा। मन में दाे तरफ से छठ घाट का निर्माण हाेना है। इसके अतिरिक्त बोट क्लब, धाेबी घाट, कम्युनिटी हाॅल व ओपन थियेटर समेत तमाम चिह्नित स्थलों का भी डीएम ने स्मार्ट सिटी के एमडी आशुतोष द्विवेदी व सीजेएम राजेश सिन्हा के साथ निरीक्षण किया।
एनओसी नहीं मिलने के कारण लंबे समय से फंसा हुआ था मन के सौंदर्यीकरण का काम
बता दें कि लंबे समय से सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण का काम एनओसी नहीं मिलने की वजह से फंसा हुआ था। अब जाकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एनओसी जारी की है। एनओसी मिलने के बाद जल्द ही पाथ-वे व साइकिल ट्रैक के लिए मिट्टी भराई का काम शुरू हाेगा।
ग्रीन एरिया डेवलप करने का सुझाव
डीएम ने सौंदर्यीकरण के दाैरान ग्रीन एरिया डेवलप करने का सुझाव दिया। क्लब के पीछे कम्युनिटी हाॅल बनाने के साथ स्मार्ट सिटी की एजेंसी काे एप्राेच राेड भी बनाना है। करबला के निकट और क्लब के पीछे सटा कर डीएम ने एप्राेच राेड बनाने का सुझाव दिया।







Leave a Reply