Breaking NewsMANIPUR

BreakingNews: मणिपुुुर में 23 वर्षीय महिला सं’क्रमित, राज्‍य में अनिश्‍चितकाल के लिए क’र्फ्यू जारी…

मणिपुर में एक 23 वर्षीय महिला का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है, वह ब्रिटेन से यात्रा कर के आई थीं। अब तक देश का उत्‍तर पूर्व हिस्‍सा इस संक्रा’मक रो’ग से अछूता था। कोरोना वायरस को लेकर मणिपुर ने अनिश्‍चितकाल के लिए राज्‍यव्‍यापी क’र्फ्यू लागू कर दिया है। बता दें कि 24 मार्च 2020 सुबह 8.45 बजे तक देश में कुल संक्रमण का आंकड़ा भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित म’रीजों की संख्या 492 हो गई है। 

इंफाल के जवाहर लाल नेहरु इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) में इ’लाज के लिए भर्ती पी’ड़ित महिला हाल में ही ब्रिटेन से लौटी है। पीड़ित इंफाल पश्‍चिम में थां’गमेबंद (Thangmeiband) की रहने वाली है। सोमवार को मणिपुर सरकार ने राज्‍य भर में लॉक डाउन का ऐलान किया जो 31 मार्च तक रहेगा। यह ऐलान नए कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियातन किया गया है।लॉक डाउन में केवल अत्‍यंत जरूरी सेवाओं को ही छूट दी गई है। सरकार ने दो अस्‍पतालों में आइसोलेशन वार्ड का गठन किया है। ये अस्‍पताल हैं- Regional Institute of Medical Sciences (RIMS) और JNIMS। राज्‍य सरकार ने लोगों को होम क्‍वारंटाइन के आदेश को फॉलो करने व इसके किसी भी लक्षण को न छिपाने का आग्रह किया है। भारत में सबसे प्र’भावित राज्‍य महाराष्‍ट्र है जहां सबसे अधिक कोरोना वायरस संक्रमण व इससे मौ’त के मामले हैं। दुनिया में मौ”त का आंकड़ा 14 हजार के पार चला गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.