Breaking NewsUTTAR PRADESH

“जय श्री राम” 6 दिसम्बर 1992 के बाद पहली बार गर्भगृह में वि‍राजमान रामलला की तसवीरें, देखें…

अयोध्या में सोमवार को 6 दिसम्बर 1992 के बाद पहली बार गर्भगृह में बैठे रामलला की लाइव फोटो जारी हुई। अब आप घर बैठ ही अयोध्या में विमाजमान रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला को नए स्थान पर प्रतिष्ठित करने के लिए सोमवार से अनुष्ठान का श्रीगणेश हो गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला प्रतिष्ठान के पांडुलिपि विभाग के आचार्य कीर्तिकांत शर्मा के नेतृत्व में रामजन्मभूमि परिसर के निर्धारित स्थान पर शुद्धिकरण के साथ भूमि पूजन कराया गया। इसके साथ ही गर्भगृह में भी रामलला को नये स्थान पर पधारने के लिए प्रार्थना अनुष्ठान भी आरम्भ हो गया है।

इस अनुष्ठान के यजमान रामजन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी व अयोध्या नरेश विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र के अलावा दूसरे ट्रस्टी व संघ के अवध प्रांत कार्यवाह डा. अनिल मिश्र बने हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामलला के लिए नए सिंहासन का निर्माण कराया गया है। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगलवार को ब्रह्ममुहूर्त में रामलला को निर्धारित स्थान पर बने अस्थाई मंदिर के सिंहासन पर प्रतिष्ठित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आम दर्शनार्थियों को दर्शन भी सुलभ हो जाएगा।

महासचिव श्रीराय ने बताया कि कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण को ध्यान में रखते हुए भीड़ से बचने के लिए संत-महंतों व अन्य को आमन्त्रित नहीं किया गया है।

बताया गया कि रामलला के प्रतिष्ठा उत्सव के उपरांत मुख्य अर्चक आचार्य सत्येन्द्र दास नव संवत्सर का नौ दिवसीय अनुष्ठान आरम्भ करेंगे। नवरात्र के पहले दिन नवनिर्मित अस्थाई मंदिर में ही कलश स्थापना कर पूजन की जाएगी। यह पूजन विहिप के केन्द्रीय मंत्री कोटेश्वर राव एवं अशोक तिवारी की देखरेख में चल रहा है। पूजन के समय जिलाधिकारी अनुजकुमार झा व भाजपा नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.