गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ भारत दिवस समारोह में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का बेहतरीन संचालन के लिए बिहार को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया
देश मे कर्नाटक के बाद बिहार का प्रदर्शन दूसरे स्थान पर रहा। समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहीं। बिहार से पुरस्कार लेने वालों मे जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के मिशन निदेशक राहुल कुमार, डीडीसी पटना तनय सुल्तानिया, डीडीसी मुजफ्फरपुर आशुतोष द्विवेदी, डीडीसी दरभंगा अमृषा बैंस, सुमन लाल कर्ण, प्रभात रंजन आदि शामिल रहे। राज्य में 7 निश्चय-2 अंतर्गत ‘स्वच्छ गांव समृद्ध गांव’ का क्रियान्वयन हो रहा है।



Leave a Reply