जमुई में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उप मुखिया चंदन महतो(50) ताबड़तोड़ फायरिंग करता हुआ दिख रहा है। वीडियो विश्वकर्मा पूजा के दिन(17 सितंबर) का ही है। मंच पर बार बालाओं के साथ डांस करते हुए कई राउंड फायरिंग करता है।
ठुमके लगाते दिख रहे बार गर्ल
मामला सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत खरडीह पंचायत का है। यहां के उप मुखिया चंदन महतो अपने साथी अरुण महतो के साथ मिलकर विश्वकर्मा पूजा के दिन बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहा है। दोनों के हाथ में हथियार दिख रहा है। एक ओर बार बालाएं डांस कर रही है। वहीं, चंदन महतो फायरिंग करता दिख रहा है।
उप मुखिया ने ही किया था आयोजन
विश्वकर्मा पूजा के दिन उप मुखिया की ओर से ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें बार बालाओं को भी बुलाया गया था। जींस और टीशर्ट में फायरिंग करते उप मुखिया चंदन महतो खुद अपने कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग करता है। उप मुखिया के कई साथी भी हथियारों से फायरिंग करता हुआ दिख रहा है।
उपमुखिया के साथी स्टेज पर फायरिंग के बाद खोखा चुन रहे हैं। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उपमुखिया का वीडियो वायरल होने के मामले में सिकंदरा थानाअध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच के दौरान सही पाए जाने पर करवाई की जाएगी।



Comment here