दुनिया में कोरोनावायरस थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार रात तक 189 देश इससे प्र’भावित हो चुके थे। इस दौ’रान कुल 3,37,754 मा’मले सामने आए। 14,441 लोगों की मौ’त हो गई। राहत की इकलौती बात ये कि इसी दौरान 96,958 म’रीज स्वस्थ भी हुए। इटली में 24 घंटे में 651 लोगों की मौ’त हो गई। यहां 4,826 स्वास्थ्यकर्मी भीसंक्रमित हो गए हैं। फ्रांस में संक्रमितों का इ’लाज कर रहेएक डॉक्टर की मौ’त हो गई। उधर,स्पेन में बीते 24 घंटे में 375 लोगों की मौ”त हो गई।स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेझ ने रविवार को कहा कि आने वाला वक्त ज्यादा मु’श्किल वाला हो सकता है। अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस और पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
ब्रिटेन : प्रधानमंत्री जॉनसन बोले- हम इटली से दो हफ्ते दूर
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को कोरोनावायरस पर चेता’वानी दी। कहा, “देश में स्वास्थ्य मंत्रालय ही नहीं पूरी सरकार और देशवासियों के सामने कोरोना की बड़ी चुनौती है। यही हालात जारी रहे तो ये मानकर चलिए कि ब्रिटेन की हा’लत सिर्फ दो या तीन हफ्ते में इटली जैसी हो जाएगी। इटली में स्वास्थ्य सुविधाएं ब्रिटेन से कहीं बेहतर हैं। इसके बावजूद वहां के डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट स्थिति नहीं सुधार पाए। इससे हमें फौरन सबक लेना होगा।” लंदन के हमेशा गुलजार रहने वाले कई टूरिस्ट प्लेस रविवार को स’न्नाटे से घिरे नजर आए।

फ्रांस : संक्र’मितों का इ’लाज कर रहे डॉक्टर की मौत
फ्रांस में कोरोना संक्रमितों का इ’लाज कर रहे एक डॉक्टर की मौ’त हो गई। देश के हेल्थ मिनिस्टर ओलिवर विरेन ने शनिवार को यह जानकारी दी। ओलिवर ने कहा- जहां तक हमारी जानकारी है, संक्रमितों का इ’लाज में जुटे हमारे किसी स्टाफ मेंबर की यह पहली मौ’त है। फ्रांस में रविवार रात तक कुल 14,459 मा’मले सामने आ चुके हैं। 562 लोगों की मौ’त हो चुकी है।
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल सेल्फ क्वारैंटाइन हुईं
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। पिछले दिनों वह कोरोनावायरस से संक्रमित एक म’रीज के संपर्क में आईं थी। रविवार को उनके प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी।रविवार सुबह लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर मास्क पहने यात्री।

स्पेन : प्रधानमंत्री की चे’तावनी
स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेझ ने शनिवार रात देश को संबोधित किया। कहा, “यह देश और दुनिया के लिए बेहद मु’श्किल वक्त है। इस वक्त जरूरत ये है कि हम खुद पर और प्रशासन पर भरोसा रखें। यह खुद को मजबूत बनाने का वक्त है। आने वाला समय ज्यादा परे’शानियों वाला हो सकता है। इसलिए, मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार रहें। ख’तरा हर जगह है।” सिंगापुर एयरपोर्ट पर शनिवार को मास्क लगाए यात्री।
चीन : शंघाई एयरपोर्ट पर हर यात्री की जांच
चीन ने शंघाई एयरपोर्ट पर आने वाले हर यात्री की जांच के आदेश दिए हैं। पहले सिर्फ उन लोगों की जांच की जा रही थी जो बीमा’र थे। लेकिन, अब हर शख्स की जांच की जाएगी। उनके ब्लड सैंपल भी लिए जाएंगे। वुहान में हालात संभालने वाले कुछ एक्सपर्ट्स को भी शंघाई बुलाया गया है। चीन की हेल्थ मिनिस्ट्री ने रविवार को कहा कि सोमवार को राष्ट्रपति हालात की समीक्षा कर सकते हैं।कोलंबिया के बोगोटा में रविवार को एक बुजुर्ग महिला को मास्क पहनाते पुलिसकर्मी।
ईरान : नहीं चाहिए अमेरिकी मदद
ईरान ने अमेरिकी सरकार की मदद को ठुकरा दिया है। देश के सर्वोच्च धर्मगुरू अयातुल्लाह खमैनी ने रविवार को कहा, “हमें शक है कि अमेरिका दवाओं के रूप में जो ईरान की मदद करना चाहता है, वो हमारे नागरिकों के लिए खत’रनाक साबित हों। हो सकता है इन दवाओं से हमारे नागरिक पहले से भी ज्यादा बीमार हों। इसलिए, हम अमेरिका पर कतई भरोसा नहीं कर सकते। एक बात और समझ में नहीं आती। अमेरिका में तो पहले ही दवाओं की किल्लत है, फिर वो हमें ये कैसे दे सकता है।” ईरान में संक्रमण के 21,638 मामले सामने आए हैं। 1685 लोगों की मौत हो चुकी है।ईरान की सर्वोच्च धर्मगुरू अयातुल्लाह खमैनी। (फाइल)
अमेरिका: अंतिम संस्कार में भी फोन की मदद
कनेक्टीकट में बिल पाइक नामक बुजुर्ग की मौत कोरोनावायरस से हुई। उनका पूरा परिवार क्वैरेन्टाइन में है। चर्च के पास्टर ने अंतिम संस्कार की रस्म फोन पर की। परिवार ने क्वैरेन्टाइन में इसे सुना। बिल की पत्नी पाइक ने सीएनएन से कहा- हम शायद कुछ भी देख या सुन नहीं पाते। तकनीक से ये संभव हो सका। पाइक का परिवार संभवत: कभी उनका अंतिम संस्कार नहीं देख पाता। लेकिन, नॉरवॉक हॉस्पिटल की एक नर्स ने उनकी मदद की। उसने पास्टर को हालात की जानकारी दी। पास्टर ने फोन पर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी कराई। वीडियो कॉल पर परिवार ने इसे देखा।





Leave a Reply