Breaking News

हाजीपुर सदर अस्पताल में पुलिस की रेड; कई लड़कियां और अस्पताल का स्टाफ हिरासत में

हाजीपुर सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में कॉल गर्ल्स बुलाई जाती थी। बुधवार रात पुलिस ने मोबाइल लूट की लोकेशन की जांच करते हुए यहां रेड मारी थी। छापे में पुलिस के होश उड़ गए। अस्पताल के कैदी वार्ड में कैदियों के लिए कॉल गर्ल्स बुलाई जाती थी। पुलिस ने कई लड़कियों और वार्ड बॉय को हिरासत में लिया है।

सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश बुधवार की आधी रात सदर अस्पताल के कैदी वार्ड पहुंचे। उन्होंने कैदी वार्ड की तलाशी ली, जहां पर पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से सजायाफ्ता कैदी वार्ड में रंगरलियां मना रहा था। बताया जा रहा है कि दूसरे राज्य से कॉलगर्ल को हाजीपुर बुलाया गया था।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब लूट की मोबाइल के लोकेशन की जांच करते करताहा थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची थी। रेड के दौरान ये खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक कॉल गर्ल, वार्ड बॉय, अस्पताल कर्मी समेत कई लोगों को सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश अपने साथ ले गई हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।

देर रात पहुंचे पुलिस अधिकारी।

देर रात पहुंचे पुलिस अधिकारी।

वहीं कैदी वार्ड में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ होने पर वैशाली एसपी मनीष कुमार आज सुबह सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भी जांच पड़ताल की है। इधर तमाम आलाधिकारी अस्पताल प्रशासन से भी पूछताछ करने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.