Breaking News

छाती पर कलश रखकर मां की आराधना:बांका के खिड्डी हाट परिसर में मां दुर्गा की भक्ति में लीन हुए मुरली

बांका: नवरात्र का समय चल रहा है। हर और भक्ति का माहौल है। हर कोई अपने अपने तरह से मां की भक्ति में लीन है। कुछ लोग अपने सीने पर कलश रखकर आराधना कर रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के खिड्डी हाट परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में मुरली मंडल शारदीय नवरात्र में अपने सीने पर कलश रखकर मां की आराधना में जुटे हैं।

मंदिर में मुरली मंडल ने अपने सीने पर विधिवत रूप से कलश रखा है। नवमी के हवन के बाद ही कलश को हटाया जाएगा। सीने पर कलश स्थापित करने वाले भक्तों मुरली मंडल 9 दिनों तक कोई भी क्रिया कर्म और खानपान नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब वह सीने पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना में लीन है। उन्होंने बताया कि परिवार की खुशहाली के लिए माता से उन्होंने कुछ मन्नत मांग रखी थी, जो पूरा हो गया है।

इसलिए वह इस बार छाती पर कलश रखकर मां की आराधना में लीन है। मुरली मंडल की आस्था देखने के लिए पूजा के पहले दिन से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी है। इस मंदिर में वह अकेले श्रद्धालु हैं, जिन्होंने अपनी छाती पर कलश स्थापित किया है। इनकी श्रद्धा और कष्ट भरी आराधना की चर्चा भी हो रही है। उन्होंने बताया कि मां की आराधना करने के पूर्व चार दिनों से अन्न , जल व फल बिल्कुल त्याग कर चुका हूं। नौ दिनों तक छाती पर कलश रखकर आराधना करते रहूंगा। मुरली की देखभाल के लिए उनके परिजन हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.