Breaking News

भूरकुरवा पुल की लंबाई बढ़ाने को भी मांगी राशि:लकड़ीढाई पुल के एप्रोच पथ निर्माण का रास्ता साफ, डीएम ने मांगे 55 कराेड़

बहु प्रतीक्षित शहर के निर्माणाधीन लकड़ीढाई पुल के एप्रोच पथ का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हाेगा। इसके लिए दाे माह से राशि नहीं मिलने के बाद बुधवार काे डीएम प्रणव कुमार ने निरीक्षण के दाैरान प्रधान सचिव पंकज कुमार के समक्ष इस पुल के महत्व काे बताते हुए इसके एप्रोच पथ के लिए राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। वहीं, डीएम ने आथर घाट पुल के एप्रोच पथ के साथ ही माेतीपुर के भूरकुरवा पुल की लंबाई बढ़ाने, एप्राेच पथ का निर्माण करने के लिए भी आवंटन की मांग की।

इसके बाद प्रधान सचिव के आश्वासन के बाद डीएम ने लकड़ीढ़ाई पुल के एप्रोच पथ का निर्माण करने के लिए आवश्यकता के अनुसार 55.26 कराेड़ रुपए उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग काे भेजा है। शहर के बीच से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के लकड़ीढ़ाई में जगन्नाथ मिश्र काॅलेज के निकट निर्माणाधीन आरसीसी पुल के एप्रोच पथ के निर्माण का रास्ता बुधवार काे साफ हाे गया।

डीएम ने बताया कि इसके एप्रोच पथ के निर्माण के लिए 58.86 कराेड़ रुपए की आवश्यकता के संबंध में विभाग काे राशि आवंटन का प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन, विभाग द्वारा इसके लिए 3.60 कराेड़ रुपए ही उपलब्ध कराये गए थे। कम राशि मिलने से इसके लिए भू-अर्जन शुरू हाेना मुश्किल था। इसकाे देखते हुए चंदवारा, नाजिरपुर व मोहब्बतपुर में एप्रोच पथ के लिए भू-अर्जन करने के लिए बकाया 55.26 कराेड़ जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह प्रधान सचिव से किया गया है।

विभाग से मांग के अनुसार बचे हुए 55.26 कराेड़ रुपए उपलब्ध हाेते ही भू-धारियाें काे भुगतान की प्रक्रिया के साथ एप्रोच पथ का निर्माण शुरू हाे जायेगा। इसके अलावा आथर घाट पुल के एप्रोच पथ के साथ ही भूरकुरवा पुल की लंबाई बढ़ाने व एप्रोच पथ के निर्माण के लिए भी राशि की मांगी गई है।

जर्जर सड़काें की मरम्मत के लिए भी एमआर मद से राशि उपलब्ध कराने का प्रधान सचिव ने दिया आश्वासन

जर्जर सड़काें की मरम्मत के लिए भी विभाग से मांगी राशि

डीएम ने प्रधान सचिव पंकज कुमार काे स्थानीय विधायकों द्वारा जिले के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक के दैारान जिले की जर्जर सड़काें की मरम्मत कराने का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि बैठक में विधायकों ने लिखित रूप में बारिश व जलजमाव के कारण सड़काें के जर्जर हाेने की जानकारी देते हुए मरम्मत कराने की मांग की है।

​​​​​​​इसकाे देखते हुए प्रधान सचिव ने डीएम काे इसके लिए प्रस्ताव भेजने काे कहा। उन्होंने इन सड़काें के मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजने पर एमआर मद से राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन डीएम प्रणव कुमार काे दिया। अब प्रस्ताव के अनुसार राशि उपलब्ध हाेने पर जिले की जर्जर सड़काें की मरम्मत भी जल्द शुरू हाेने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.