मुजफ्फरपुर में नगर निगम के गतिविधियां तेज हो गई है। उम्मीदवारों ने नामांकन कर लिया है। अब प्रचार प्रसार का दौड़ शुरू होने वाला है। इस बीच शहर के वार्ड दो से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वार्ड दो से निर्वतान पार्षद सह वर्तमान प्रत्याशी गायत्री चौधरी के नगर निगम चुनाव से नामांकन वापस लेने से संबंधित एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह पत्र निर्वाची पदाधिकारी के नाम से लिखा गया है। जिसपर किसी प्रकार की तिथि या तारीख अंकित नहीं है।
इसकी जानकारी होने पर प्रत्याशी गायत्री चौधरी और उनके पति भापजा जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ब्रह्मपुरा थाने में इस संबंध में FIR दर्ज कराया है। इसमें वहाट्सएप ग्रुप के एडमिन अमित कुमार और उस खास ग्रुप में लेटर पोस्ट करने वाले महाकाल यादव व राहुल कुमार व अन्य को आरोपी बनाया है। ब्रह्मपुरा पुलिस ने मामले की जांच कर कारवाई शुरू कर दी है।

फर्जी हस्ताक्षर कर किया पत्र को वायरल
इधर, गायत्री चौधरी ने बताया कि वह 21 सितंबर को वार्ड दो से पार्षद पद के लिए नामांकन किए थे। वह लगातार फिल्ड में है। अपने मतदाताओं के संपर्क में है। वह बिल्कुल स्वस्थ्य है। लेकिन, इसबीच सोशल मीडिया पर एक उनके फर्जी हस्ताक्षर से जारी निर्वाची पदाधिकारी को पत्र उनके विरोधियों ने वायरल कर दिया हैै। इसमें बीमार होने की बात लिखी गई है। लेकिन, इसपर मेरा फर्जी हस्ताक्षर है। इसे लेकर उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। ये सब उनके विरोधियों द्वारा एक साजिश के तहत किया गया है।







Leave a Reply