Breaking News

पटना में समीर ह’त्याकां’ड में पुलिस का खुलासा:पैसे की लेनदेन को लेकर हुई थी समीर की ह’त्या, 3 आ’रोपी गि’रफ्तार

पटना सिटी चौक थाना के बेनाबाग में चर्चित मोहम्मद समीर की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को दबोच लिया। जबकि दो भागने में सफल हो गए। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के क्रम में पैसे की लेनदेन को लेकर एक पत्थरों से मोहम्मद शमीम को एक सप्ताह पूर्व ईंट पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई थी।

बताते चलें कि 19 सितंबर को पटना सिटी चौक थाना के बेनाबाग में जलकुंभी से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था। युवक की पहचान मेहंदी गंज निवासी समीर कुमार के रूप में हुई थी। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पैसे की लेनदेन को लेकर पांच दोस्तों ने मिलकर नशे की हालत में मोहम्मद समीर को एक पत्थरों से पीटकर हत्या के बाद उसके शव को प्लास्टिक में लपेटकर एक जलकुंभी में फेंक दिया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी।

घटना का खुलासा करते हुए पटना के सिटी एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा के आधार पर पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरु गोविंद सिंह आरोही के नजदीक कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने जब उनकी घेराबंदी कर खदेड़ा तो तीन अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दो भागने में सफल हो गए। कड़ाई से पूछताछ के बाद तीनों अपराधियों ने मोहम्मद समीर के हत्या की बात को स्वीकार किया। गिरफ्तार अपराधियों में सनी कुमार (18 वर्ष )बेगमपुर, पवन कुमार (23 वर्ष )बाईपास, जबकि करण कुमार लोदी कटरा (20 वर्ष) के बताया जा रहे हैं इसके अलावा दो फरार अपराधियों में बॉबी और रोहित कुमार को पुलिस तलाश रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.