जहानाबाद जिले के काको प्रखंड के जन बीघा पीअरली चक कोठियां गजराज बिघा के लोग बिजली के पोल के सहारे काको प्रखंड पहुंचने के लिए मजबूर हैं ।आजादी के 75 साल के बाद भी एक प ईन पुल का निर्माण नहीं हो सका गांव वासियों का कहना है कि लगभग 21 वर्ष पहले सरकार द्वारा पुल निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। लेकिन पुल का पिलर तो तैयार कर लिया गया लेकिन जैसे ही पुल की ढलाई की बात आई अपराधियों ने ठेकेदारों से रंगदारी की मांग करने लगे ठेकेदार द्वारा काम छोड़कर भाग गया। उसी वक्त से अभी तक पुल का ढलाई नहीं हुआ। जिसके कारण कभी लोग बांस के चचरी बनाकर तो कर ही बिजली के पोल रखकर आवागमन कर रहे हैं।
आसपास के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से पुल बनवाने की मांग बार-बार कर रहे हैं। इस क्षेत्र से मंत्री से लेकर विधायक भी रहे लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नहीं हो सका। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही इस क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है लेकिन अगर पुल के उस पार के लोगों को रात्रि में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाता है तो मौत के सिवा कोई रास्ता नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली के पोल से पार होने के चलते हादसा भी हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि आधा दर्जन गांव के लोग लगभग 8 महीने तक गांव वासी इसी बिजली के पोल के सहार आवागमन करने के लिए बाध्य है। सरकार विकास की बड़ी-बड़ी बात करती है लेकिन आज भी धरातल पर कई ऐसे नमूने हैं जो विकास की पोल खोल रही है । ग्रामीणों का कहना है । इस बिजली के पोल से पार होने के कारण कई लोगों का पैर हाथ टूटा और कई लोग मौत के शिकार हो गए लेकिन जनप्रतिनिधि से लेकर जिला प्रशासन तक कोई सुधि लेने वाला नहीं है।








Comment here