Breaking News

बिहार बोर्ड ने जारी किया 11वीं का डमी एडमिट कार्ड:29 सितंबर तक कर सकते हैं डाउनलोड

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी के द्वारा कक्षा 11वीं के डमी एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया। वैसे छात्र जिन्होंने 2022 से 24 की कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया हो वह 11वीं के डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

इन डिटेल्स की होगी जरूरत।

बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्र को अपना लॉगइन क्रिडेंशियल, जैसे कि यूज़र आईडी और पासवर्ड की जरुरत पड़ेगी। छात्र 27 सितंबर से ले कर 29 सितंबर 2022 तक ही डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • स्टेप 1 : छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बीएसईबी के अधिकारी की वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
  • स्टेप 2 : वहां पर दिखाई दे रहे बीएसईबी क्लास 11 डमी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 3 : लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा, जिस पेज पर आप अपने लॉगइन डीटेल्स जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर नेक्स्ट की बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4 : अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा यहां से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.