Breaking News

कमरे में फंदे से झूलती विवाहिता की ला’श:फांसी लगने से गई जान, छानबीन में जुटी पुलिस

भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम विवाहिता का शव पंखे के कुंडी से लटका हुआ बरामद हुआ है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतका बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव निवासी सरोज राय उर्फ पप्पू राय की 25 वर्षीया पत्नी रीता देवी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जब घर के सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे। उसी बीच उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर कर लिया। कुछ देर बीत जाने के बाद जब कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव पंखे के कुंडली से लटका दिखा।

जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ उसके शव को जमीन में उतारा। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतका की मौत फांसी लगाने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतका की शादी 2018 में हुई थी। मृतका को एक पुत्र प्रकाश एवं एक पुत्री साक्षी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.