बिहार की सबसे बड़ी मंडी में शुमार पटना सिटी का मौरी गली शादी विवाह से लेकर सभी तरह के प्रतिमाओं के सजावट का आकर्षण केंद्र है। ब्रिटिश काल में निर्मित यह गली आज बिहार के लिए सबसे बड़ा सजावट के सामानों के लिए जाना जाता है। अगर आपको शादी विवाह से लेकर पूजा के किसी भी तरह की कपड़ा, मौरी,माला और सभी तरह के साजो सामान की जरूरत है तो आप इस गली से खरीदारी कर सकते हैं।
यहां के दुकानदार बताते हैं कि पटना सिटी में लगभग सैकड़ों गलियां है। उन सभी गलियों में मौरी गली सबसे ज्यादा व्यस्त और पूजा के लिए बिहार प्रसिद्ध है। यहां गली में हजारों दुकानें सजावट की लगी है और उन दुकानों में लोग अपने अपने घरों में मौरी, माला सहित पूजा के साजो समान का निर्माण कराते हैं। बताया तो यहां तक जाता है कि इस गली में प्रतिदिन करोड़ों रुपए का व्यापार होता है, लेकिन पिछले 2 वर्षों से यहां के गली के व्यापारियों के स्थिति काफी बदल दी गई है।

कोरोना काल के वक्त इस गली में 2 वर्षों तक काफी सन्नाटा पसरा रहा। कारण बताया जा रहा है कि कोरोना काल में आवागमन बंद होने के कारण व्यापारियों के रोजगार भी बंद पड़ गए थे। इस वर्ष पूजा समितियों के सजावट और उत्साह को देखते हुए गली भी काफी गुलजार होता दिख रहा है। इस बीच दुकानदारों का यह मानना है कि गली में लोगों की भीड़ है लेकिन खरीदारों की संख्या काफी कम है। पूजा के अभी 3 दिन शेष हैं ऐसे में दुकानदार यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस वर्ष पूजा में उनकी बिजनेस की स्थिति काफी अच्छी हो सकती है।
दुकानदार राजकुमार ने बताया कि इस वर्ष विवाह के भी अच्छे मुहूर्त बन रहे हैं और ऐसे में वह इन सभी चीजों की तैयारी पिछले 3 महीने से जोर शोर से कर रहे हैं। देखना होगा उनकी इस तैयारी का कितना फायदा आने वाले समय में व्यापार पर पड़ता है।







Leave a Reply