पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल अंतर्गत ट्रेक दोहरीकरण कार्य के कारण कई ट्रेन का मार्ग परिवर्तन किया गया है। आज गुरुवार को हाजीपुर-बछवारा दोहरीकरण कार्य हेतु सहदेई बुजुर्ग और अक्षयवट राय नगर के बीच 4 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। सोनपुर मंडल के हाजीपुर और बछवारा के बीच चल रहे दोहरीकरण परियोजना से संबंधित कार्य हेतु सहदेई बुजुर्ग और अक्षयवट राय नगर स्टेशनों के मध्य 23.09.22 तक 14.00 बजे से 18.00 बजे तक 4 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन का विवरण निम्नानुसार है
1. दिनांक 21.09.22 को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 22450 नई दिल्ली – गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस हाजीपुर-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर-बरौनी के रास्ते चलायी जायेगी ।
2. दिनांक 22.09.22 को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15279 सहरसा – आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस मानसी और सहदेई बुजुर्ग के बीच 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी ।
3. दिनांक 22.09.22 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 03283/03284 बरौनी – पटना – बरौनी मेमू स्पेशल का आंशिक समापन / प्रारंभ चकमकरंद में / से ही किया जायेगा ।
4. दिनांक 22.09.22 को गाड़ी संख्या 03368 सोनपुर – कटिहार मेमू स्पेशल सोनपुर से 90 मिनट पुनर्निधारित कर खुलेगी ।



Leave a Reply