Breaking News

सोनपुर मंडल में लगेगा 4 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक:हाजीपुर-बछवारा दोहरीकरण कार्य को लेकर लिया गया फैसला

सोनपुर मंडल के हाजीपुर और बछवारा के बीच चल रहे दोहरीकरण परियोजना से संबंधित कार्य हेतु सहदेई बुजुर्ग और अक्षयवट राय नगर स्टेशनों के मध्य 23.09.22 तक 14.00 बजे से 18.00 बजे तक 04 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है । इस कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार ह

दिनांक 21.09.22 को ट्रेनों के परिचालन में किये गये बदलाव

1. दिनांक 21.09.22 को गोरखपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस छपरा और हाजीपुर के बीच 75 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी ।

2. दिनांक 21.09.22 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 03283/03284 बरौनी-पटना-बरौनी मेमू स्पेशल का आंशिक समापन/प्रांरभ चकमकरंद में/से ही किया जायेगा ।

3. दिनांक 21.09.22 को गाड़ी संख्या 03368 सोनपुर-कटिहार मेमू स्पेशल सोनपुर से 90 मिनट पुनर्निधारित कर खुलेगी ।

4. दिनांक 20.09.22 को नाहरलगुन से खुल चुकी गाड़ी संख्या 22411 नाहरलगुन-आनंद विहार अरूणाचल एक्सप्रेस कटिहार और सहदेई बुजुर्ग के बीच 40 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी ।

दिनांक 22.09.22 को ट्रेनों के परिचालन में किये गये बदलाव

1. दिनांक 21.09.22 को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 22450 नई दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस हाजीपुर-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर-बरौनी के रास्ते चलायी जायेगी ।

2. दिनांक 22.09.22 को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15279 सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस मानसी और सहदेई बुजुर्ग के बीच 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी ।

3. दिनांक 22.09.22 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 03283/03284 बरौनी-पटना-बरौनी मेमू स्पेशल का आंशिक समापन/प्रांरभ चकमकरंद में/से ही किया जायेगा ।

4. दिनांक 22.09.22 को गाड़ी संख्या 03368 सोनपुर-कटिहार मेमू स्पेशल सोनपुर से 90 मिनट पुनर्निधारित कर खुलेगी ।

23.09.22 को ट्रेनों के परिचालन में किये गये बदलाव

1. दिनांक 22.09.22 को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14038 नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस दानापुर-मोकामा-न्यू बरौनी जं. के रास्ते चलायी जायेगी ।

2. दिनांक 23.09.22 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 03283/03284 बरौनी-पटना-बरौनी मेमू स्पेशल का आंशिक समापन/प्रांरभ चकमकरंद में/से ही किया जायेगा ।

3. दिनांक 23.09.22 को गाड़ी संख्या 03368 सोनपुर-कटिहार मेमू स्पेशल सोनपुर से 30 मिनट पुनर्निधारित कर खुलेगी ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.