Breaking News

रोहतास में 27-28 सितंबर को होगा शस्त्रों का भौतिक सत्यापन:11 नगर निकाय क्षेत्रों में स्थित 12 पुलिस थानों में किया जाएगा सत्यापन

रोहतास जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर सासाराम नगर निगम, सभी नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में शस्त्रों के भौतिक सत्यापन की कार्रवाई की जाएगी। डीएम द्वारा आसन्न नगरपालिका आम निर्वाचन.2022 के दृष्टिगत नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत सभी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन हेतु दिनांक आगामी 27 एवं 28 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। उक्त तिथियों को नगर निकाय क्षेत्र के थानो पर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करने हेतु संबंधित अंचलों के अंचल अधिकारियों को प्राधिकृत गया है।

संबंधित सभी अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि उक्त अवधि में किये गए शस्त्रों के भौतिक सत्यापन से संबंधित संयुक्त प्रतिवेदन संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से डीएम के अवलोकनार्थ भेजना सुनिश्चित करेंगे। उक्त तिथियों को शस्त्र का भौतिक सत्यापन नहीं कराने वाले अनुज्ञप्तिधारियों की शस्त्र अनुज्ञप्ति की वैधता के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा सकती है।

सासाराम नगर निगम में दो थानों में होगा शस्त्रों का भौतिक सत्यापन

बताया कि सासाराम नगर निगम क्षेत्र में दो थानों सासाराम नगर एवं मुफ्फसिल थाना में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। जबकि डिहरी नगर परिषद, बिक्रमगंज नगर परिषद एवं नोखा नगर परिषद क्षेत्र के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन क्रमशः डिहरी, बिक्रमगंज एवं नोखा थाना में किया जाएगा। जबकि सात नगर पंचायतों कोचस, नासरीगंज, कोआथ, रोहतास, चेनारी, काराकाट एवं दिनारा क्षेत्र के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन क्रमशः कोचस, नासरीगंज, कोआथ, रोहतास, चेनारी, काराकाट एवं दिनारा थाना में किया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.