गया के डुमरिया प्रखंड के पनकार गांव में विश्वकर्मा पूजा के मौके पर न केवल अश्लील डांस का प्रोग्राम रात भर चला बल्कि युवाओं ने पिस्टल के बल पर नर्तकी को नचवाया। नर्तकी ने भी पिस्टल देख भयभीत हो रात भर युवाओं के इशारे पर नाचती रही। पिस्टल के बल पर डांस का अब वीडियो वायरल हो रहा है। हैरानी की बात है कि पूरे डुमरिया में वायरल वीडियो का शोर है पर डुमरिया पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं है।
मामला 18 सितंबर की रात का है। बुधवार से यह वीडियो वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पनकारा गांव के युवकों ने मिलकर विश्वकर्मा पूजा समारोह की तैयारी की थी। इस पूजा समारोह की तैयारी के पूर्व ही गांव के युवकों ने ऑर्केस्ट्रा क्या प्रोग्राम भी मन बना रखा था। इस प्रोग्राम के तहत आर्केस्ट्रा की टीम विश्वकर्मा पूजा के दिन शाम में गांव में पहुंच चुकी गई।
आसपास के गांव के लोग भी ऑर्केस्ट्रा का आनंद उठाने के लिए पनकारा गांव रात में पहुंचे थे। रात को ऑर्केस्ट्रा की डांसरों ने अपनी प्रस्तुति देनी शुरू की तो दर्शक दीर्घा में मौजूद एक युवक एक कमर से पिस्टल निकालकर मंच पर चढ़ गया। और अपने इशारों पर नर्तकी को नचाने में जुट गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंच पर घंटों पिस्टल लेकर वह युवक चहलकदमी करता रहा। लेकिन उसे किसी ने रोकने की जरूरत नहीं समझी। न ही उसे किसी ने समझाया कि यह काम बहुत ही गलत है।

भोजपुरी सॉन्ग पर झूमती नर्तकी।
मामले में डुमरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पैनकारा गांव में विश्वकर्मा पूजा को लेकर कोई लाइसेंस नहीं निर्गत किया गया था। अगर पिस्टल लहराते वीडियो वायरल हो रहा है तो वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इमामगंज डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि पिस्टल लहराते वीडियो वायरल मेरे संज्ञान में आया है वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।



Comment here