Breaking News

जीउतिया पर्व पर डूबने से 3 दोस्त की मौ’त:औरंगाबाद में तीनों अपनी-अपनी मां के साथ नहाने गए थे

औरंगाबाद में रविवार की शाम तीनों दोस्त अपनी-अपनी मां के साथ सोन नदी में नहाने गए थे। जीउतिया पर्व पर नहाने के दौरान ही तीनों ही नदी में डूब गए। इस वजह से मौत हो गई। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के काली स्थान सोन नदी घाट की है।

कौन-कौन हैं मृतक

मृतकों में दाउदनगर के अमृत बिगहा वार्ड एक निवासी मनोज पासवान का 10 वर्षीय बेटा सोनू कुमार, रामकुमार पासवान के 12 वर्षीय बेटा किशु कुमार, गोह थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी जितेन्द्र पासवान का आठ वर्षीय बेटा शिवा कुमार शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आपदा राहत के तहत मुआवजा की मांग की है।

सोन नदी में हो गया है ज्यादा गड्‌ढा

सोन जिले में बालू माफियाओं ने नियम ताक पर रखकर सोन नदी से अवैध खनन किया जा रहा है। सोन नदी में जगह-जगह काफी गड्‌ढे हो गए हैं। उसी गड्‌ढे में तीनों बच्चे नहा रहे थे। नहाते-नहाते तीनों गहरे पानी में चले गए। तीनों की मां मना कर रही थी, लेकिन नहीं माने और गहरे पानी में चले गए।

इस वजह से ही तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद महिलाओं ने शोर मचायी। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तीनों को बाहर निकाला। आनन-फानन में इलाज के लिए दाउदनगर पीएचसी ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.